झारखण्ड
गढ़वा : भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव स्थित दक्षिणी जंगल में झुरहा नदी के किनारे संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया गया।
रांची: रांची जिले के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राहे प्रखंड की बसंतपुर पंचायत के बसंतपुर गांव में जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा कीचड़ और पानी के बीच ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
हजारीबाग: चालकुशा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी कांड के अनुसंधान के बाद धनबाद जिले के बरवाड़ा थाना क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में घायल आरक्षी नरेश कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पोटका प्रखंड के डोमजूडी (जादूगोड़ा) गांव में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सार्वजनिक रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई।
देवघर: कर्क संक्रांति के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में गुरुवार को 155 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भगवान भोलेनाथ को दुर्लभ पहाड़ी बिल्वपत्र अर्पित किए गए। शाम सात बजे विभिन्न बिल्वपत्र दलों ने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बिल्वपत्र चढ़ाया।
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नरोत्तमपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एनामुल शेख ने अपनी पत्नी और पिता पर हंसुआ से हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी 27 वर्षीय सोनाभान बीबी की मौत हो गई, जबकि पिता मनारूल शेख घायल हो गए।
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में उत्पाद विभाग और कोषागार शाखा की अलग-अलग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्पाद विभाग के राजस्व लक्ष्य, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और कोषागार की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई।
साहिबगंज: राजमहल के मुंडली स्थित मॉडल कॉलेज के छात्र महमूद रज़ा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित होकर कॉलेज, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
: साहिबगंज सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े डेटा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी इंडिकेटरों पर आंकड़ों की सही प्रविष्टि और समय पर अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
: शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर धनबाद में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रंधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।
हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए अस्पताल प्रबंधन से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी और वार्ड बॉय की कमी को मरीजों की सुरक्षा और सुविधा के लिए गंभीर समस्या बताया।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की रांची जिला कमेटी की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक शुक्रवार को गुटूवा तालाब, रांची में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता महावीर साहू ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
साहिबगंज: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 40,350 एमएल और अनुमानित कीमत 34,860 रुपये बताई गई है।
चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9वीं कक्षा की छात्रा शिवानी कुमारी की मौत के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चैनपुर अनुमंडल पुस्तकालय भवन में आयोजित आपातकालीन बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने "चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच" का गठन किया। मंच का उद्देश्य क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को संगठित रूप से उठाना है।
पाकुड़ : पाकुड़ में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान मोबाइल फोन और पर्स चोरी की घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन और 7,390 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
झारखंड की रेल अवसंरचना को शुक्रवार को नई पहचान मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन स्टेशनों के शुरू होने से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि राज्य में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
हजारीबाग: हजारीबाग के हुरहुरु स्थित डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने पिछले कुछ दिनों से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्कूल की जमीन को लेकर प्रसारित हो रही खबरों पर अपना पक्ष रखा है। स्कूल प्रबंधन ने इन दावों को निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा है कि इस तरह की खबरों के जरिए विद्यालय की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
बोकारो: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12-C स्थित एक बंद आवास में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने कथित तौर पर आवास का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर दूसरा ताला लगा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
झारखंड हाईकोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) को बड़ा झटका देते हुए कर्मचारी बैजनाथ महतो को 26 वर्षों का बकाया वेतन और सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी की बर्खास्तगी अदालत द्वारा रद्द कर दी जाती है और नियोक्ता समय पर विभागीय कार्रवाई पूरी नहीं करता, तो उस पर "नो वर्क, नो पे" (काम नहीं तो वेतन नहीं) का सिद्धांत लागू नहीं किया जा सकता।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से अपील की है कि वांगचुक को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।
कपाली: कपाली ओपी पुलिस ने मवेशियों की कथित अवैध तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से तीन गाय बरामद की हैं। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पाकुड़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ द्वारा प्रखंड एवं अंचल स्तर पर नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों और वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूक करने के साथ लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल-मुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शुक्रवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
देवघर : अपराध नियंत्रण को लेकर देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित चैन स्नैचिंग गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आलोक कुमार उर्फ सनी, आशीष कुमार दास और प्रीतम मिश्रा शामिल हैं।
धनबाद: धनबाद के वासेपुर स्थित आरामोड़ फ्लाईओवर की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फ्लाईओवर के कई हिस्सों में जर्जरता के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में समय रहते इसकी तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को खुला पत्र लिखते हुए उन पर केवल पत्र लिखने, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और सरकार पर आरोप लगाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि विकास और ठोस काम चाहती है।
पाकुड़ : पाकुड़ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रामगढ़: झारखंड रामगढ़ जिले के भदानीनगर स्थित चोरधरा पंचायत में सड़क निर्माण और पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को ज्ञापन भी सौंपा है।
पाकुड़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्र प्रेक्षक, केंद्राधीक्षक और पुलिस पदाधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।
झारखंड की राजनीति में एक बार फिर कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) में कथित ₹55 करोड़ के अवैध भुगतान का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से विशेष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
राजधानी रांची के सेंट जॉन स्कूल में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में हुई मारपीट के दौरान उनके बेटे के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद स्कूल परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
धनबाद: धनबाद जिले के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित मारपीट और रैगिंग की घटना के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित छात्रों के अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
रामगढ़: रामगढ़ जिले के रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित भदानीनगर कुरसे में Jio-bp आउटलेट ‘मन्नत फ्यूल’ पेट्रोल पंप का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
गिरिडीह: झारखंड में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो अन्य संदिग्ध माओवादियों को भी हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की विशेष टीम तीनों से पूछताछ कर संगठन से जुड़ी गतिविधियों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हुए हंगामे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में हुआ हंगामा स्वतःस्फूर्त नहीं था, बल्कि भाजपा नेताओं ने मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये देकर अस्पताल वापस बुलाया और हंगामा कराया।
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी मिलते ही रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।
रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 अभियान के तहत तेजी से काम किया जा रहा है। मतदाताओं और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 के सहयोग से बूथ लेवल ऑफिसर BLO घर-घर जाकर मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, राज्य में अब तक 96.68 प्रतिशत मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जा चुका है।
रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को हुई चर्चित रविंद्र मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीण पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। मामले में इससे पहले पुलिस दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
देवघर: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मेले की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी है। मेला क्षेत्र में 14 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ पहली बार AI आधारित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, ड्रोन और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।

















































