गोड्डा होली हाई अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था
गोड्डा होली पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और
सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने जिलेभर में कड़े सुरक्षा
इंतजाम किए हैं। प्रशासन द्वारा जिले के
कुल 167 स्थानों
पर दंडाधिकारी के साथ स्टैटिक फोर्स की तैनाती की गई है।नियमित
पुलिस बल के अतिरिक्त अतिरिक्त गश्ती दलों की भी तैनाती की गई है जो संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार
भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे।प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की
जाएगी।साथ ही 4
तारीख को जिलेभर की सभी शराब दुकानों को
बंद रखने का आदेश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार
की अप्रिय घटना या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।जिला
प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी
भी प्रकार की भड़काऊ आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ
सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति
भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ होली
पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।














