रामगढ़ शौंडिक संघ होली मिलन समारोह
रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ जगेसर पलानी परगना का भव्य होली मिलन समारोह मंगलवार को रांची रोड स्थित रॉयल पेपर सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में जगेसर पलानी
परगना के 24 गांवों से शौंडिक समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया।मनभावन अबीर गुलाल
की फुहारों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद
केंद्रीय महासचिव कुलदीप प्रसाद केंद्रीय कोषाध्यक्ष
शंकर प्रसाद महिला मोर्चा की
केंद्रीय अध्यक्ष दयामंती देवी
एवं प्रदेश शौंडिक संघ के संरक्षक अशोक प्रसाद
द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने की जबकि मंच संचालन स्वर्णिम साहू
ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए
केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसे आयोजन होते रहे हैं लेकिन इस वर्ष का
आयोजन अपने आप में एक मिसाल है। विशेष रूप से महिलाओं की जोरदार भागीदारी से संघ
का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है। उन्होंने समाज से एकजुट रहते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों
तक ले जाने की अपील की।कार्यक्रम को प्रदेश संरक्षक अशोक प्रसाद केंद्रीय महासचिव कुलदीप प्रसाद केंद्रीय कोषाध्यक्ष
शंकर प्रसाद संघ के पूर्व केंद्रीय महासचिव धनेश्वर प्रसाद, अरुण साहू, विजय साहू सहित अन्य
वक्ताओं ने भी संबोधित किया।समारोह के दौरान हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव
में समाज से विजयी वार्ड पार्षद राहुल कुमार उर्फ सोनू साव सहित महिला मोर्चा ग्राम समिति के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर
सम्मानित किया गया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समाज के लोग भोजपुरी एवं
पारंपरिक होली गीतों पर जमकर झूमे। अबीर गुलाल
की बौछारों के बीच लोगों ने गीत संगीत
का भरपूर आनंद लिया। इसके पश्चात संघ द्वारा आयोजित स्वादिष्ट व्यंजनों एवं भोजन का
सभी ने लुत्फ उठाया।इस अवसर पर संघ के केंद्रीय मुख्य संरक्षक मथुरा साहू
संरक्षक भीम प्रसाद साहू हीरालाल साहू
महेश प्रसाद साहू रामाशंकर प्रसाद
शिव प्रसाद साहू कार्यकारी अध्यक्ष
हरिशंकर प्रसाद सचिव महेंद्र प्रसाद
उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र साहू, रविंद्र
प्रसाद, गुलाब साहू
सहसचिव बाढ़ो साहू उमेश प्रसाद साहू
रतन प्रसाद साहू उपकोषाध्यक्ष
संजय प्रसाद संगठन मंत्री संजय प्रसाद साहू
महावीर साहू अरविंद कुमार कार्यालय मंत्री
लखन प्रसाद महिला मोर्चा अध्यक्ष दयामंती देवी,
महामंत्री बिंदु देवी रांची से
मेजर योगेंद्र प्रसाद साहू प्रदीप प्रसाद
संतोष साहू दिनेश प्रसाद साहू संजय शाह
समारोह मंडली के मुख्य संयोजक संजय प्रसाद
सुरेश साहू राजेश प्रसाद अमित साहू,
धनेश्वर प्रसाद राजेश्वर प्रसाद
दिनेश्वर साहू उमेश प्रसाद कुमकुम देवी
रीता देवी मनीष प्रसाद आरडी साहू
सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।















