झारखण्ड
गिरिडीह धनवार थाना क्षेत्र के चितमाटांड़ से महिला के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ बैठक के बाद दोनों देशों ने अपने रिश्तों को व्यापक सामरिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। ऊर्जा, व्यापार, खनिज और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में हुए समझौतों को भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गुमला चैनपुर प्रखंड के बरवे नगर पंचायत अंतर्गत फुलवार टोली में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने एक बार फिर अपना रुख बेहद स्पष्ट कर दिया है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि तथाकथित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन का गठन ही सिंधु जल संधि के प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया था। भारत ने इस संस्था को कभी मान्यता नहीं दी और न ही उसकी कार्यवाही में हिस्सा लिया। ऐसे में उसके अंतरिम उपायों और संधि की स्थिति को लेकर दिए गए फैसलों का भारत पर कोई कानूनी प्रभाव नहीं है।
भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 प्रतिशत की मजबूत GDP वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, इस आर्थिक प्रदर्शन को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने विकास की गुणवत्ता और उसके लाभ के समान वितरण पर सवाल खड़े किए हैं
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।
भाकपा माले जमुआ पूर्वी कमेटी और ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को नवडीहा ओपी का जोरदार घेराव किया। गांधी चौक से बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता और ग्रामीण नारेबाजी करते हुए ओपी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ओपी के मुख्य द्वार पर बैनर लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की।
जमशेदपुर: गोविंदपुर के अन्ना चौक के समीप जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जमशेदपुर बिष्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।
चांडिल डैम विस्थापितों के हक और स्थायी पुनर्वास की मांग को लेकर विस्थापित संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोनुआ प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत अंतर्गत नुवागांव में कच्चा मकान ढहने से दो परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के मुहाने पर स्थित कृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा की बरही प्रखंड समिति की बैठक बरही प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में आयोजित की गई।
जामताड़ा देवघर जिले के मधुपुर में मास्टर माइंड अबेकस की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस गाला प्रतियोगिता में जामताड़ा की ड्रीम फिल अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
गुमला सदर प्रखंड के टोटो खतंगा में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री एवं क्षत्रिय महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेश नाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता भिखारी भगत और सनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
साहिबगंज धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, धमकी और थाना परिसर में तोड़फोड़ के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
हजारीबाग कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी-डामोडीह सड़क पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब छुट्टी के बाद छात्रों को घर पहुंचाने जा रही नेशनल स्कूल की बस सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा धंसी।
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद अब समझौते की दिशा में बढ़ गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
चतरा सदर थाना क्षेत्र के बिंड मोहल्ला स्थित शहादत चौक में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के बरवेनगर स्थित कटकोया पहाड़ पर तेंदुए की हलचल की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल है। पहाड़ पर दो मवेशियों के कथित तौर पर जंगली जानवर का शिकार होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही शाम 5 बजे के बाद कटकोया पहाड़ की ओर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
आदिवासी राजनीति और झारखंड के मौजूदा सियासी घटनाक्रम को लेकर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने एक विशेष साक्षात्कार में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने आदिवासी महाजुटान, चर्च की फंडिंग, कांग्रेस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जयराम महतो और ज्योत्सना केरकेट्टा को लेकर तीखे सवाल उठाए।
गुमला झारखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का परचम लहराया है।
बोकारो 31 अगस्त 2026 बोकारो स्टील प्लांट में प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर विस्थापितों को रोजगार में हिस्सेदारी देने का मुद्दा फिर से सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड भाजपा ने एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।
देश के कई राज्यों में सीजनल इन्फ्लूएंजा A H1N1 और H3N2 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल झारखंड में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला की चौथी बोर्ड बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और आम लोगों को राहत देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।
हजारीबाग चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां में सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
धनबाद: पुतला दहन और मनुस्मृति दहन कार्यक्रम को लेकर धनबाद में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव देखने को मिला। बीजेपी कार्यालय के पास यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था की थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरिडीह: पारसनाथ पहाड़ को लेकर धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक अधिकारों का विवाद एक बार फिर सामने आया है। पारसनाथ पहाड़ को लेकर विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन की ओर से किए गए दावे और केंद्र एवं राज्य सरकार से जैन समुदाय के पक्ष में विशेष व्यवस्था की मांग का मारंग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने विरोध किया है।
हजारीबाग: बाबा श्याम की भक्ति, आस्था और मधुर भजनों से रविवार को पूरा हजारीबाग भक्तिमय नजर आया। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से अग्रसेन भवन में आयोजित पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
जमशेदपुर: ‘हमारा संकल्प : शोषण मुक्त समाज’ के उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को रांची के उपायुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जिले के 8 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय लाभ के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े और उन्हें सम्मान के साथ समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
गोविंदपुर: अन्ना चौक के समीप जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए बयान के बाद दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने मनुस्मृति को महिला विरोधी बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसकी प्रतियां जलाने को कहा था।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए बयान के बाद दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने मनुस्मृति को महिला विरोधी बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसकी प्रतियां जलाने को कहा था।
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक चलने वाली एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप बस के चालक और कंडक्टर पर है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बस की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
रांची: बारिश के मौसम के साथ झारखंड की राजधानी रांची में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। दूषित पानी और जलजमाव के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है।

















































