रामगढ़ में विदेशी दंपत्ति ने बालिका को विधिवत गोद लिया
रामगढ़ जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम
से आज 02
मार्च 2026 को एक भावनात्मक और सराहनीय पहल सामने आई। रामगढ़ जिले के टायर
मोड़ स्थित गैर सरकारी संस्था
डिवाइन ओंकार मिशन के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका
ज्योति कुमारी को इटली निवासी
दंपत्ति श्री क्लाउडिया पेद्रिनी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डोमिंगा
सेल्विनी द्वारा विधिवत दत्तक ग्रहण किया गया।यह दत्तक ग्रहण प्रक्रिया
सभी कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी की गई। इस अवसर पर उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने बालिका को दंपत्ति
को सौंपते हुए उनसे एवं बालिका से आत्मीय बातचीत की और उसके उज्ज्वल भविष्य की
कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।उपायुक्त ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक
ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित,
स्नेहमय और बेहतर पारिवारिक वातावरण
उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे बच्चों के
भविष्य को नई दिशा मिलती है।इस अवसर पर
उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, गोपनीय
प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री शंकर
प्रसाद जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती शांति बागे, विधि
सह परिवीक्षा पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी
एवं डिवाइन ओंकार मिशन
के कर्मीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम के
दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने बालिका के सुखद सुरक्षित और सफल
भविष्य की कामना की।















