बिज़नस / व्यापार
नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाईवे यात्रियों की सुविधा के लिए RajmargYatra मोबाइल ऐप में दो नए फीचर लॉन्च किए हैं। अब पात्र वाहन मालिक घर बैठे अपने मोबाइल से डिजिटल लोकल टोल पास बनवा सकेंगे।
ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान स्लो वेबसाइट, बार-बार CAPTCHA, पेमेंट फेल और Tatkal टिकट बुकिंग में आने वाली दिक्कतों से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय रेलवे अपनी IRCTC टिकट बुकिंग वेबसाइट को नए और आधुनिक स्वरूप में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुआ कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) बुधवार, 15 जुलाई 2026 से लागू हो गया। इस मुक्त व्यापार समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।
देश के कई हिस्सों में एटीएम से नकदी निकालने वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। एटीएम में कैश भरने का काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई स्थानों पर नकदी की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) से वैश्विक तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, इस बार भारत पहले की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में है।
नई दिल्ली पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (E20) की नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए और E20 के अनुकूल नहीं होने वाले पुराने वाहनों के लिए सादा (बिना एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए।
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में अच्छी खबर मिल सकती है। देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों ने विमान ईंधन (ATF) को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में शामिल करने की मांग की है।
रेलू सर्राफा बाजार में पिछले सप्ताह आई शानदार तेजी के बाद सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रही हैं। बाजार विशेषज्ञ इसे पिछले सप्ताह की बड़ी तेजी के बाद सामान्य मुनाफावसूली मान रहे हैं।
महंगाई के बीच एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) गैस सिलेंडर की कीमत में ₹13 की कटौती कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹183.50 की कमी की गई है।
देश में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जून महीने से देश की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया रोजाना करीब 250 घरेलू उड़ानें रद्द करने जा रही हैं.
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर साफ देखने को मिला।
देश की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी संस्था अमूल ने लाखों पशुपालकों और डेयरी किसानों को बड़ी राहत दी है। दूध की बढ़ती उत्पादन लागत और महंगे पशु आहार के बीच अमूल डेयरी ने दूध खरीद कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को अब एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल, दूध और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के बाद अब ब्रेड की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई और MMR क्षेत्र में ब्रेड के दाम 12 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब हैदराबाद देश के प्रमुख महानगरों में सबसे महंगा ईंधन बेचने वाला शहर बन गया है। उद्योग जगत और पेट्रोलियम डीलर्स के अनुसार तेलंगाना में लागू भारी वैट के कारण ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में पेट्रोल पर 35 प्रतिशत और डीजल पर 27 प्रतिशत वैट लागू है जो देश में सबसे अधिक बताया जा रहा है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत के रियल एस्टेट सेक्टर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों और श्रमिकों की कमी के चलते देशभर में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी प्रभावित हो रही है।
देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी लागू होने के बाद कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए हैं।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका गहरा गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं तो सरकार को इसका कुछ बोझ आम जनता पर डालना पड़ सकता है।
देश में सोने और चांदी की कीमतों ने मंगलवार को नया रिकॉर्ड बना दिया। केंद्र सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद दोनों कीमती धातुओं के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
हाई क्वालिटी के टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी केटेक्स फैब्रिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 180 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने 5 अगस्त से अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय पद से भी हट गए हैं।
केंद्र सरकार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी वितरण और सब्सिडी हस्तांतरण को कुशल, पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। एलपीजी का दुरुपयोग रोकने के लिए देश भर में 4 करोड़ से अधिक फर्जी कनेक्शन निष्क्रिय किए गए हैं।




































