सरायकेला राजनगर में सड़क किनारे झाड़ियों में आग
सरायकेला जिले के
राजनगर को ओडिशा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों में अचानक आग लगने से
इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से
फैल रही है कि राजनगर बाजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है जिससे स्थानीय
दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग
शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने
तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई ठोस
कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी गई।झाड़ियों में लगी आग लगातार फैल
रही है और यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा
सकता। गौरतलब है कि जिले में बीते कुछ दिनों से अलग अलग स्थानों पर आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें जान माल का नुकसान भी हुआ है।भारतीय वन
अधिनियम 1927 के
तहत जंगल या वन क्षेत्र में आग लगाना या आग को फैलने देना अपराध है। दोषी पाए जाने
पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है वहीं लापरवाही साबित होने पर भी कानूनी
कार्रवाई की जा सकती है।नियमों के अनुसार वन विभाग को तुरंत मौके पर पहुंचकर आग
बुझाने की कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट करना बिजली विभाग द्वारा
शॉर्ट सर्किट की जांच और स्थानीय प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित
करने की व्यवस्था अनिवार्य है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल
फायर ब्रिगेड भेजी जाए आग पर काबू पाया जाए शॉर्ट सर्किट की जांच
कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए
जाएं।















