देश
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को छठा गोल्ड मेडल दिला दिया है। मंगलवार को महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में भारतीय टीम ने 3:29.69 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम में किरण पाहल, मचेत्तिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज शामिल रहीं।
एशियन गेम्स 2026: सोमवार को भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता, जबकि विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। विथ्या ने 54.75 सेकेंड का समय निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
Asian Games 2026: एशियन गेम्स के 9वें दिन यानी रविवार, 27 सितंबर को भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में 7 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।
Asian Games 2026: एशियन गेम्स के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने स्क्वैश, बॉक्सिंग, हॉकी और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया। दिन की शुरुआत स्क्वैश में दो रजत पदकों के साथ हुई, जबकि बॉक्सिंग में भारत ने दो और पदक पक्के कर लिए। एथलेटिक्स में हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
Asian Games 2026: भारतीय एथलेटिक्स के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से आने वाले गुलवीर का सफर गांव की पगडंडियों और खेतों से शुरू हुआ और भारतीय सेना तक पहुंचा। आज वह देश के प्रमुख लॉन्ग-डिस्टेंस रनर्स में शामिल हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक गुलवीर का जन्म 1 जून 1998 को हुआ था और वह 2026 में 28 साल के हैं।
नागोया: जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स का शनिवार, 19 सितंबर को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हो गया। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने भारतीय दल की अगुवाई करते हुए तिरंगा लहराया।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी DUSU चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के यश डबास ने जीत दर्ज की। उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया।
नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस आउटर सर्कल स्थित मिंटो रोड पर जर्जर ट्रैफिक पोल अचानक ऑटो-रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए।
नई दिल्ली: UPI पेमेंट पर प्रस्तावित चार्ज का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत Merchant Discount Rate (MDR) लागू करने के फैसले को चुनौती देते हुए अंजन दत्ता नाम के याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका दायर की है।
नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली करीब 50 वर्षीय महिला को कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से WhatsApp कॉल कर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली : सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में खतरनाक और नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को निगम की टीमों ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर करीब 40 और खतरनाक इमारतों को ध्वस्त किया। इस दौरान करोल बाग और शादीपुर समेत कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में आयोजित BRICS Summit 2026 के समापन सत्र में 12 सितंबर को दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। BRICS देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई भी कृत्य किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
नई दिल्ली: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए नया तीन लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है। यह फ्लाईओवर महिपालपुर की शिवमूर्ति से एंबियंस मॉल तक प्रस्तावित है। योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को अलग-अलग रास्तों पर डायवर्ट कर यातायात को सुगम बनाना है।
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में BRICS Summit 2026 का औपचारिक आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान अपनाए गए दृष्टिकोण को सामने रखा।
नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। भारत BRICS के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर शनिवार और रविवार को शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
New Delhi: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब सात साल बाद भारत आ रहे हैं। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में उनकी मौजूदगी पर पूरी दुनिया की नजर है।
New Delhi: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को भारत में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके भारत दौरे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग भारत आएंगे।
Education News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Engineering Services Examination (ESE) 2026 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। ESE मेन परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना इंटरव्यू शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत होने की सूचना है। हादसे के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु मौजूद थे, जिनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका।
काठमांडू: तिब्बत में बुधवार को ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल के रसुवा जिले में अचानक बाढ़ आने से भारी तबाही की खबर सामने आई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाके में बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त, गुरुवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया डायलॉग में देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और विचारों को मंच देना है।
लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव भी शामिल है।
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने ग्रुप के सभी पायलटों की ड्रग और प्रतिबंधित पदार्थों की अनिवार्य स्क्रीनिंग शुरू करने का फैसला किया है। यह कदम एक पायलट के मारिजुआना (गांजा) टेस्ट के कन्फर्मेटरी टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उठाया गया है।
नई दिल्ली: थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई टर्बुलेंस की घटना के बाद पायलट से जुड़े ड्रग टेस्ट को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है और टेस्ट में गांजा सेवन की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है।
UPSC NDA NA 2 Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA और NA 2 परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा (II), 2026 का आयोजन 13 सितंबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस आन,बान,शान के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा, “हर घर तिरंगा, घर ,घर तिरंगा, हर मन तिरंगा।” उन्होंने लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में उत्साह के साथ शामिल होने को कहा।
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा मामलों को लेकर बातचीत का एक और दौर हुआ। दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और लंबित मुद्दों पर स्पष्ट एवं रचनात्मक बातचीत की। भारत ने जोर दिया कि दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
ई दिल्ली: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं और खासकर Gen-Z के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार रहने की सलाह देते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और आने वाले 20-30 वर्षों की दुनिया कैसी होगी, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।
नई दिल्ली : दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी ने प्रशासन और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन लगातार बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
नई दिल्ली, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत में आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर उठे विवाद के बीच भारत सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन में भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं थी और मंच से दिए गए विचार सरकार के आधिकारिक विचार नहीं हैं।
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी-गुंडार नदी जोड़ो परियोजना को शीघ्र लागू करने और इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की दीर्घकालिक जल सुरक्षा के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि गुरुवार की तुलना में बारिश की तीव्रता कुछ कम रहने की संभावना है।
देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजती है।
नई दिल्ली: ढाका भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ष 1996 में हुई गंगा जल संधि इस वर्ष दिसंबर 2026 में समाप्त होने जा रही है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच नई वार्ता की संभावना को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश सरकार ने संधि के भविष्य और सीमा-पार नदियों के जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 8 जून 2026 को बांग्लादेश ने भारत से औपचारिक वार्ता शुरू करने का अनुरोध किया था। हालांकि, इस पर भारत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए गए कथित बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।
नई दिल्ली: मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में व्यापारी जहाज पर हुए हमले के बाद लापता भारतीय मर्चेंट नेवी कप्तान आशीष कुमार के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। कप्तान की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिका दायर कर केंद्र सरकार से अपने पति का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' मंगलवार, 4 अगस्त को आयोजित होगी। इस संबंध में भाजपा संसदीय दल की ओर से सभी सांसदों के लिए आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
नई दिल्ली: कराला में 30 जुलाई को हुई प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टिल्लू गैंग के दो कथित शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों की गिरफ्तारी से राजधानी में एक बड़ी गैंगवार टल गई।
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसके 28 जुलाई के आदेश में इस्तेमाल किए गए 'आपराधिक इतिहास (Criminal Antecedents)' शब्द का अर्थ केवल गंभीर और जघन्य अपराधों से है, न कि छोटे-मोटे मामलों या सामान्य एफआईआर से।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन कर्मचारियों और जेल प्रशासन से जुड़ी दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में लिए गए फैसलों के तहत दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) के कर्मचारियों के मानदेय में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं, दिल्ली की जेलों में हिरासत के दौरान होने वाली अप्राकृतिक मौत के मामलों में मृतक कैदी के परिजनों को ₹5 लाख से ₹7.5 लाख तक मुआवजा देने की नई योजना भी लागू कर दी गई है।






















































