धनबाद महुदा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त हादसा
धनबाद महुदा जिले के महुदा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो
गया। गोमो खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक युवक चलती ट्रेन से
उतरने के दौरान फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप
से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान
सोनू गोप 28 वर्ष के रूप में हुई है
जो महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया स्थित
रूदी गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोनू गोप गोमो स्टेशन से
ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी
के घर से वापस आ रहे थे।जैसे ही ट्रेन महुदा स्टेशन पहुंची युवक ने जल्दबाजी में
उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे ट्रेन
के नीचे आ गए। हादसे में सोनू गोप के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं जबकि दाहिने पैर की कई अंगुलियां कट जाने की पुष्टि हुई है।घटना
के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी
मच गई। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर
पहुंची आरपीएफ एवं रेलवे कर्मियों ने घायल युवक को
तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत
गंभीर देखते हुए पहले धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया
जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स
भेज दिया गया है।घायल के परिजन दयाल
कुमार गोप ने बताया कि सोनू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और रिम्स
में इलाज जारी है।















