जमशेदपुर नारायणा जमशेदपुर के छात्रों की जेईई मेन 2026 में ऐतिहासिक सफलता
जमशेदपुर स्थित नारायणा आईआईटी जेईई नीट अकैडमी के विद्यार्थियों ने
जेईई मेन 2026 जनवरी
सत्र में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सफल विद्यार्थियों को विद्या
प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार रंजन
सेंटर हेड उपस्थित रहे। उनके साथ अकादमिक
डायरेक्टर एवं 11वीं 12वीं
के अकैडमिक हेड श्री शेख अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों
के अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए जिससे समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायी
बन गया।सेंटर हेड श्री संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस
वर्ष नारायणा जमशेदपुर सेंटर से 95 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई
मेन में सफलता हासिल की है जो संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली
और अनुशासित तैयारी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।कोलहन टॉपर मुकुल
महतो सहित अविनाश सिंह राहुल दत्त आदित्य महतो अंकिता दास निवेदिता कर्मकार प्रणय कांत अरुणम कर राय अरुण प्रसाद आदित्य कुमार सिंह
स्नेह जायसवाल सुभाषिनी सिंह यश कुमार अग्रवाल अद्विक साहा शेख अलामीन इस्लाम सौरभ राज सिंह प्रांजल पाण्डेय आनंदिता पात्रा तनय कुमार शर्मा ओम आर्यन दत्त आशीष कुमार देवेश संजय गुप्ता मोहम्मद सादिक जानकी देवी दिशा कुमारी सहित
अनेक विद्यार्थियों को विद्या प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।श्री संजय कुमार
रंजन एवं विकास झा
ने सभी सफल
विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक शुरुआत है। आगामी जेईई एडवांस्ड एवं मेडिकल प्रवेश
परीक्षाओं में भी नारायणा के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
करेंगे।संस्थान के अनुसार नारायणा जमशेदपुर सेंटर में प्रत्येक सप्ताह अखिल भारतीय स्तर की टेस्ट सीरीज आयोजित की जाती है जिससे छात्रों को
वास्तविक प्रतियोगी माहौल का अनुभव मिलता है। यहां छात्रों का मुकाबला केवल
स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहता बल्कि देशभर के नारायणा विद्यार्थियों
से होता है।गौरतलब है कि नारायणा संस्थान देश के 23 राज्यों में 750 से अधिक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर संचालित करता है जहां 50,000 से अधिक अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को
मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।नारायणा संस्थान छात्रों को केवल परीक्षा केंद्रित
शिक्षा ही नहीं बल्कि उनके सर्वांगीण
विकास के लिए आधुनिक तकनीक शैक्षणिक संसाधन और अनुशासित वातावरण
उपलब्ध कराता है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि नारायणा जमशेदपुर सेंटर
गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर कर रहा है।















