चरही थाना क्षेत्र में फरार वारंटी की गिरफ्तारी
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात वारंटी अभियुक्त को पुलिस
ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त व्यवहार न्यायालय से जारी तीन अलग अलग कोर्ट कंप्लेंट मामलों में एनबीडब्ल्यू गैर जमानती वारंट का आरोपी था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सकिल अंसारी
पिता नईम अंसारी ग्राम
जारवा थाना चरही
के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट कंप्लेंट संख्या 2395/23
कोर्ट कंप्लेंट संख्या 134/20 कोर्ट
कंप्लेंट संख्या 06/19 में गैर जमानती वारंट NBW/A
जारी था। अभियुक्त कई वर्षों से फरार चल
रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।चरही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया
गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की
गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त
कार्रवाई की जाएगी।















