सरायकेला खरसावां अर्जुन बिला उप स्वास्थ्य केंद्र मरम्मति में अनियमितता
सरायकेला खरसावां राजनगर
प्रखंड अंतर्गत अर्जुन बिला गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जर्जर अवस्था
में पड़े इस स्वास्थ्य केंद्र में मरम्मति कार्य तो शुरू किया गया है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इसमें भारी अनियमितता और
सिर्फ लीपापोती किए जाने
का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है
कि मरम्मति के नाम पर केवल
बाहरी रंग रोगन
किया जा रहा है जबकि भवन की मूलभूत संरचना
छत फर्श पेयजल
शौचालय और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य
में गुणवत्ता का घोर अभाव है और
सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र
पहले से ही बदहाल स्थिति में था
जिसके कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं
को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरम्मति कार्य शुरू होने से लोगों को
उम्मीद जगी थी कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा लेकिन मौजूदा कार्यप्रणाली
ने ग्रामीणों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई
ठोस पहल या जांच की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जिम्मेदार
अधिकारी कब इस मामले में संज्ञान लेंगे।ग्रामीणों ने मांग की है कि मरम्मति कार्य
की उच्च स्तरीय जांच
कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है
तो दोषी संवेदक व अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उप स्वास्थ्य केंद्र को वास्तव में बेहतर बनाया जा सके और
आम जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस
मामले में कब जागता है और क्या ठोस कदम उठाता है।















