बिहार
पटना: बिहार से मानसून की विदाई के बाद भी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ है। बारिश थमने के बावजूद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच राजधानी पटना में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 13 अक्टूबर 2026 तक जिले में डेंगू के 74 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
पटना: बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गया स्थित मानपुर शाखा में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 68 ओवरड्राफ्ट खाते खोलकर करीब 7.96 करोड़ रुपये की हेराफेरी किए जाने का आरोप है।
पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य के रिश्ते से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
पटना: शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में करीब आठ महीने की जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी।
छपरा: बिहार से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रियों से सांप दिखाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के सामान्य डिब्बे में कुछ लोग यात्रियों के सामने सांप दिखाकर उनसे पैसे की मांग कर रहे थे।
नई दिल्ली: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में बिहार के दो चर्चित चेहरों तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप के बीच जुबानी तकरार चर्चा में है। शो के एक नए प्रोमो में मनीष कश्यप खुद को संघर्षों से निकला और जमीन से जुड़ा इंसान बताते नजर आते हैं।
पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रेड कार्पेट बिछाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं।
पटना: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव हाल ही में पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान पहुंचे। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि अतीत में भोजपुरी गानों के स्तर और अश्लीलता को लेकर टिप्पणी कर चुके खान सर ने इस बार खेसारी लाल का अपने लाइव क्लास में गर्मजोशी से स्वागत किया।
पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर की पटना के मेदांता अस्पताल में अचानक मुलाकात हो गई। दोनों वार्ड पार्षद के पति अनिल यादव का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल कुमार यादव पर बुधवार शाम गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है।
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवती से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पटना: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी नई सूची के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
पटना: बिहार की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जेडीयू के नीरज कुमार और पार्टी विधायक अनंत सिंह के बीच चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान ने राजनीतिक चर्चा को और बढ़ा दिया है।
जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और लड़के के साथ सड़क पर हुई बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
बेगूसराय: फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर बिहार पहुंचे हैं। इस बार उन्होंने बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया। सोनू सूद गमछा और टोपी पहनकर गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचे। टूटी-फूटी सड़कों पर पैदल चलने के बाद उन्होंने नाव से कई किलोमीटर का सफर तय किया।
जमुई: बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम दो नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से डॉलर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पटना: बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। पटना, कटिहार और शेखपुरा समेत प्रभावित इलाकों में लोगों को खाने-पीने और जरूरी सुविधाओं की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बीजेपी और NDA के नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी तीन महीने की सांसद सैलरी दान की है।
नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित IRCTC होटल मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व बिहार मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है।
पटना: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के टाटा कॉलोनी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। उसका शव सोन नदी के एक घाट से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में पोस्टमार्टम हाउस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मी शव को पैर पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम कक्ष की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और शवों को संभालने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पटना: बिहार में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने UCC का समर्थन करते हुए इसे समानता के अधिकार से जोड़ा है।
पटना: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने RJD और लेफ्ट पार्टियों के रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को BPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
पटना: बिहार में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के साथ ही अब प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दूषित पानी, जलमग्न चापाकलों और जगह-जगह जमा गंदगी के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों में बुखार, टायफाइड, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में गुरुवार देर रात एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बंदी की पहचान मो. सिराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों से ई-मुलाकात के दौरान उसे अपनी जमानत याचिका खारिज होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह मानसिक तनाव में चला गया।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड में बाढ़ के बीच शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शहजादपुर पंचायत के छोटी फुलवरिया गांव में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए ऐसे तरीकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जो जांच एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन रहे हैं। हाल के दो मामलों में ट्रेन से शराब की खेप लेकर पहुंची युवतियों की गिरफ्तारी ने इस नए पैटर्न पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीतामढ़ी : शराब तस्करों ने नेपाल से भारतीय क्षेत्र में शराब पहुंचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने कथित तौर पर ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर नदी के रास्ते शराब की खेप भेजने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तस्करों की योजना को नाकाम करते हुए नदी से शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली।
पटना: शिक्षक दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान छात्रों के बीच प्रोफेसर के अंदाज में नजर आए। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए करियर, पैशन और भविष्य को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। चिराग ने छात्रों से कहा कि कॉलेज का समय जीवन के सबसे खूबसूरत दौर में से एक होता है, लेकिन इसी दौरान भविष्य की दिशा भी तय होती है।
पटना: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहुंचे। दोनों ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
पटना: बिहार में गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। राजधानी पटना में गंगा का पानी बढ़ने से अब अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवारों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर, बाढ़ से उत्पन्न स्थिति और आम लोगों के सामने आ रही चुनौतियों का आकलन किया।
पटनाः बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राजधानी पटना में गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 1.76 मीटर ऊपर, जबकि दीघा घाट पर 1.68 मीटर ऊपर दर्ज किया गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मधुपुर के पनाहकोला रोड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो माह से कम्पलीट ब्लड काउंट यानी CBC जांच मशीन बंद पड़ी है।
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिराग पासवान के कार्यालय में डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र पहुंचा, जिसमें उनकी हत्या की चेतावनी दी गई है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। नदी के किनारे और निचले इलाकों में अब भी पानी जमा है। गंगा में बढ़े जलस्तर का असर जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव के आसपास भी देखने को मिल रहा है
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो नाबालिग भाइयों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के रजहटी गांव में 14 वर्षीय करन और 12 वर्षीय आर्यन के शव घर के एक कमरे से बरामद किए गए।






















































