आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों पर हमला
आदित्यपुर औद्योगिक
क्षेत्र स्थित बेबको भारत इंजीनियरिंग बॉडीबिल्डिंग
कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य गेट पर सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब पीएफ ईएसआई
समेत अन्य मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे मजदूरों पर अचानक हमला कर दिया
गया।
इस हमले में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्राप्त
जानकारी के अनुसार मजदूर पिछले तीन
दिनों से कंपनी गेट के सामने शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। सोमवार को धरने के दौरान
अचानक 20–25 की संख्या में असामाजिक तत्व लाठी रॉड और पिस्टल समेत
अन्य हथियारों से लैस होकर धरनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों पर हमला कर दिया।अचानक
हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों
ने मजदूरों को निशाना बनाकर बेरहमी से पिटाई की जिससे कई मजदूर जमीन पर गिर पड़े।हमले
में घायल सभी पांच मजदूरों को सरकारी
एंबुलेंस के माध्यम से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों
के अनुसार एक मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।धरनारत मजदूरों का आरोप है कि यह
हमला कंपनी प्रबंधन द्वारा बुलाए गए गुंडों
के जरिए कराया गया।
हालांकि इस मामले में कंपनी प्रबंधन की ओर
से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम
माड़ी आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध
में उन्होंने थाने में लिखित आवेदन भी सौंपा।प्रेम माड़ी
ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन की बैठक बुलाकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने
कहा कि मजदूरों पर इस तरह का हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।फिलहाल
पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर
सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और मजदूरों के बीच गहरा आक्रोश देखा जा रहा
है।















