चांडिल होली पर्व को शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ चांडिल नीमडीह एवं तिरूलडीह थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।ईचागढ़ थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद बीडीओ एकता वर्मा एवं थाना प्रभारी बजरंग महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं तिरूलडीह थाना में हुई बैठक में थाना प्रभारी कौशल कुमार एवं प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर शामिल हुए।नीमडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी संतन तिवारी जबकि चांडिल थाना में थाना प्रभारी डिलशन बीरूवा ने उपस्थित लोगों को होली पर्व के दौरान सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान अश्लील गानों डीजे के अनियंत्रित प्रयोग शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि होली की आड़ में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या हुड़दंग की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक में बच्चा चोर जैसी अफवाहों से बचने और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने की भी अपील की गई। ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो ने विशेष रूप से कहा कि किसी की मर्जी के खिलाफ या रिश्ते की आड़ में जबरन रंग न लगाया जाए ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों और त्योहार शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो।इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साहू मनोज कुमार मछुआ मुखिया चितरंजन रामबालक सिंह सुलोचना देवी नीमडीह उप प्रमुख शेफाली महतो अनीता पारित सहित कई जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।