देवघर नगर पालिका चुनाव 2026 रवि राउत बने नए महापौर
देवघर नगर पालिका
चुनाव 2026 को लेकर चल रही तमाम
अटकलों पर विराम लगाते हुए युवा प्रत्याशी रवि
राउत ने 5,143 मतों के स्पष्ट अंतर से
शानदार जीत दर्ज कर देवघर महापौर का ताज अपने नाम कर
लिया है। मतगणना के शुरुआती चरणों से ही बढ़त बनाए रखने वाले रवि राउत ने यह साबित
कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और काम करने का जुनून युवा नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक
पहुंचा सकता है।इस जीत के साथ रवि राउत ने झारखंड
मुक्ति मोर्चा झामुमो के समर्थन को भी
सार्थक कर दिखाया। जीत के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देवघर की जनता
ने युवा सोच
को बहुमत देकर शहर के
विकास की नई दिशा तय की है। उन्होंने महिलाओं
की सुरक्षा युवाओं की समस्याओं
के समाधान और कागजी प्रक्रियाओं को
सरल बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।झामुमो के जिला
अध्यक्ष संजय शर्मा ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं की
मेहनत और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम
संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क का प्रतिफल है।वहीं देवघर के उपायुक्त
नमन प्रियेश लकड़ा ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना
प्रक्रिया के सफल आयोजन पर संतोष जताया और सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।















