अपराध जगत
मुजफ्फरनगर मे तीर्थ नगरी शुक्रताल में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि युवक के दोस्तों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को श्मशान घाट में चिता पर रखकर जलाने का प्रयास किया।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में नकली लॉटरी टिकट के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर खड़गपुर समेत कई इलाकों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में संचालित अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया है. विभाग की टीम ने भितरवार क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में गुड़ लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठी बरामद की है.
पंजाब के पटियाला में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। थाना अर्बन स्टेट क्षेत्र के अंतर्गत डीसीडब्ल्यू DCW इलाके के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से एक अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
महाराष्ट्र के सांगली जिले के विटा शहर से अंधविश्वास धोखाधड़ी और कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।आरोप है कि खुद को दैवीय शक्तियों से जुड़ा बताने वाले तीन लोगों ने एक नाबालिग लड़की को झूठे धार्मिक और आध्यात्मिक दावों में फंसाकर उसका मानसिक शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।
पंजाब के जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पैसों के विवाद ने दोस्ती को खूनी संघर्ष में बदल दिया। संतोखपुरा के सराभा नगर इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही रूममेट की हत्या कर दी।
मध्य प्रदेश के भोपाल में 33 वर्षीय कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि इस संवेदनशील मामले को सनसनीखेज न बनाया जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
हरियाणा के अंबाला जिले के बिचपड़ी गांव में मिट्टी उठान के ठेके को लेकर पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि परिवार के एक युवक ने अपनी दादी चाचा और भाई को गोली मार दी जबकि चाची गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक मामूली बाइक टक्कर ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। घटना में पिता और बेटे की मौत हो गई जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 18 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला उस समय और गंभीर हो गया जब परिजनों ने युवती के शरीर पर संदिग्ध निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई.
पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव सभरा में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी ही बहन की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.
दिल्ली में सस्ते किराये का लालच देकर यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक कथित फर्जी बाइक राइडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह खुद को बाइक टैक्सी सर्विस से जुड़ा राइडर बताकर लोगों का भरोसा जीतता था और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था।
महाराष्ट्र के नाशिक से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद अलग जाति होने के कारण उसे लगातार अपमान और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।
बिहार के कैमूर जिले में हुए एक सनसनीखेज चारहरे हत्याकांड का खुलासा एक मिस्ड कॉल की वजह से हुआ। रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी बच्चे और सास ससुर को आग के हवाले करने का गंभीर आरोप लगा है।
महाराष्ट्र के बीड जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को बस में अकेला छोड़कर कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
हैदराबाद के कावडिगुडा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक स्पा सेंटर में काम कर रही 25 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
बिहार के मोतिहारी जिले में बुधवार 20 मई 2026 की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक स्थित एक मोबाइल टावर से युवक का शव लटकता मिला। करीब 60 फीट ऊंचे टावर पर शव देख स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई।
बिहार के जहानाबाद में दोस्ती को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी युवक के साथ बैठकर सिगरेट पी रहे थे और फिर अचानक उसके सिर में गोली मार दी।
बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक व्यक्ति की मौत का मामला सात महीने बाद हत्या की साजिश निकला। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है।
महोबा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के अपहरण बंधक बनाकर दुष्कर्म और यातना देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे नशीले इंजेक्शन दिए गए और सिगरेट से दागा गया।
जोधपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला की अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इतना ही नहीं परिजनों ने रातों रात महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना आसोप भोपालगढ़ क्षेत्र की है।
राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को पहले शादी का झांसा देकर लूटा गया फिर दूसरी शादी करवाकर भी उससे मोटी रकम ऐंठ ली गई।
महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका के शेडगांव में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि 40 वर्षीय परेश पाटिल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके सगे भाई ने ही सुपारी देकर करवाई थी।
बिहार के कैमूर जिले में मिले चार सिर कटी लाशों के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। सूटकेस और बोरे में बरामद शवों के टुकड़े एक ही परिवार के चार लोगों के निकले। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतकों की हत्या परिवार के ही सदस्यों ने की थी।
बेंगलुरु से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के कॉटनपेट इलाके में सड़क किनारे सो रही गाय के साथ कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा गंदी हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड जैसी एक और सनसनीखेज वारदात अब मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके से सामने आई है। इस बार एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी और शव को हरे रंग के ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया।
पंजाब के गुरदासपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां नौ एकड़ पैतृक जमीन के विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं। गुरदासपुर के नैनेकोट गांव में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम मुलायम सिंह यादव के बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। अब उनके जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडे के बयान ने पूरे मामले में नई हलचल पैदा कर दी है।
शिप्रापथ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में युवती सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि हनी ट्रैप गैंग का सरगना उत्तर प्रदेश में रेलवे कर्मचारी है।
राजधानी रायपुर में फ्लैट्स को निशाना बनाकर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय चोरों को रायपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और चोरी के बाद फरार होते हुए अम्बिकापुर में पुलिस के हत्थे चढ़े।














































