रामगढ़ में होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
रामगढ़ झारखंड होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न
कराने को लेकर सोमवार को रामगढ़ समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री फैज अक अहमद
मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने सभी उपस्थित
सदस्यों को रमजान एवं आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह
या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी भी क्षेत्र में अफवाह या
शांति भंग करने से जुड़ा कोई मामला सामने आता है,
तो इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष
के दूरभाष संख्या 06553-222005 पर तत्काल दी जाए।
साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और अफवाह फैलाने
वालों पर सख्त कार्रवाई
करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने
आम नागरिकों से भी अपील की कि
बिना पुष्टि किसी भी प्रकार की अफवाह या
भ्रामक पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रामगढ़ शांतिपूर्ण तरीके से
होली पर्व संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बैठक के दौरान
उपायुक्त ने संयुक्त जिला आदेश के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने
के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल
बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ
कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों से अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि
की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में वाहन जांच अभियान एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के
खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी जानकारी दी गई।गौरतलब है कि होली पर्व के मद्देनजर
जिला प्रशासन द्वारा जिले के
61 स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल प्रत्येक प्रखंड में
तीन पालियों में गश्ती दंडाधिकारी तथा जिला नियंत्रण कक्ष में भी तीन पालियों में दंडाधिकारियों की
प्रतिनियुक्ति की गई है।बैठक में
उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी प्रभारी
पदाधिकारी गोपनीय शाखा
जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस
पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल
अधिकारी शांति समिति के सदस्य थाना
प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।















