साहेबगंज होली रमजान शांति बैठक
साहेबगंज बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगों का त्योहार होली एवं
पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार
को साहेबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना
नगर थाना और मिर्जा चौकी थाना में शांति
समिति की बैठक आयोजित की गई।जिरवाबाड़ी थाना एवं नगर थाना में आयोजित बैठक की
अध्यक्षता सदर एसडीओ अमर जॉन आनंद
ने की जबकि मिर्जा चौकी
थाना में हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता मंडरो अंचलाधिकारी संजय शुक्ला
ने की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण
से एसडीपीओ किशोर तिर्की
भी बैठक में मौजूद रहे।बैठक में सभी
समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि होली का पर्व आपसी भाईचारे प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। सदर एसडीओ अमर जॉन आनंद ने
कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और प्रशासन की प्राथमिकता है कि
क्षेत्र में विधि व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे।एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि
होली खुशियों का पर्व है इसे मिल जुलकर
मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी शरारती तत्व माहौल खराब करने की
कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह
सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।वहीं मिर्जा चौकी थाना
में आयोजित बैठक के दौरान मंडरो सीओ संजय शुक्ला ने कहा कि एक ओर रमजान का पवित्र
महीना है वहीं दूसरी ओर रंगों का त्योहार होली। ऐसे में दोनों समुदायों
को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया गया।बैठक में
अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू
नगर प्रशासक अभिषेक कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मिर्जा चौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत
में सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे
को अबीर गुलाल लगाकर शांति,
भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
लिया। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की स्थिति में
तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।















