राजनीति
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में भाजपा नेता और कोंडली विधानसभा प्रत्याशी प्रियंका गौतम ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली: Form 6 में कथित बदलाव को लेकर सोमवार को राजनीतिक और कानूनी विवाद तेज हो गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Form 6 में कथित तौर पर गैरकानूनी और एकतरफा बदलाव किया गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह बदलाव भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए पद के दुरुपयोग का हिस्सा है।
UP NEWS: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों दलों के नेताओं के बयानों ने INDIA गठबंधन की एकजुटता को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
पारादीप: भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पारादीप तट के पास बंगाल की खाड़ी में संकट में फंसे एक विदेशी केमिकल टैंकर को सुरक्षित बचा लिया। टैंकर में सवार सभी 23 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को समय-सीमा में फैसला लेने का निर्देश दिया।
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार, 28 सितंबर को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और CEC के इस्तीफे की मांग की। महाराष्ट्र में भी 28 सितंबर को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों और कलाकारों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की व्यवस्था की जाएगी।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के उस अंतरिम फैसले को चुनौती दी है
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार, 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, हॉस्टल और सरकारी संस्थाओं के कामकाज को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखीं।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी और रहने के खर्च का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यह मामला 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, हॉस्टल और अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को पुरुलिया में आयोजित करम महोत्सव के दौरान कुर्मी समुदाय को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
पटना: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। NDA में JDU के चार सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
कोलकाता: कोलकाता में नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुभेंदु अधिकारी कौशिकी अमावस्या के अवसर पर कालीघाट मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देवी को हिलसा मछली, झींगा और भेटकी समेत विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए।
नई दिल्ली: चीनी की बढ़ती कीमतों और देश में घटते स्टॉक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। खरगे ने चीनी की कीमतों में करीब 40 फीसदी बढ़ोतरी, 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक और 10 लाख टन चीनी के आयात का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
तमिलनाडु : तमिलनाडु सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के लिए खास योजना शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विजय की ओर से घोषित ‘थैमामन गोल्ड रिंग स्कीम’ के तहत पात्र बच्चों को करीब एक ग्राम वजन की सोने की अंगूठी दी जाएगी।
कोलकाता : श्चिम बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा से जुड़ी बैठकों के दौरान शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल से हर घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य के आठ जिलाधिकारियों (DM) की शक्तियां बढ़ाई गई हैं।
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR संसद मार्ग थाने में BNS की धारा 118 और 125 के तहत दर्ज की गई है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदिया जिले की कृष्णानगर अदालत ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को कथित हेट स्पीच मामले में बार-बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने का आदेश दिया।
पटना: छात्रों और युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बुधवार को पटना में लोकभवन मार्च निकाला गया। इस मार्च को जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने खुलकर समर्थन दिया। तेज प्रताप ने छात्रों और युवाओं के अधिकारों को लेकर अपनी पार्टी की ओर से लगातार आवाज उठाने की बात कही।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हथियारबंद नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ की चुनौती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री के इस बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन’ में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की व्यवस्था आम लोगों, छात्रों और पीड़ितों की आवाज सुनने के बजाय उन पर अपना आदेश थोपने की कोशिश कर रही है।
नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास हमला किया गया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत कर सुखबीर बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
नई दिल्ली: मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार, 13 अगस्त को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के बीच चला, सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी, जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। इन मुद्दों को लेकर संसद के अंदर और बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और राजनीतिक गतिरोध के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा की कार्यवाही समाप्त होने से पहले वंदे मातरम् का गायन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई सांसद अपनी-अपनी सीटों पर खड़े हुए। संसद के सत्र के समापन पर वंदे मातरम् बजाया जाना संसदीय परंपरा का हिस्सा है। सत्र के आखिरी दिन भी विपक्षी सांसदों का विरोध जारी रहा। विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन करते नजर आए और छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब की मांग की।
नई दिल्ली: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान देने की बात पर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर सरकार अब तक किसका इंतजार कर रही थी।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताते हुए झारखंड सरकार से उनकी बात सुनने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
नई दिल्ली: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने ईश्वर से हेमंत सोरेन को लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
नई दिल्ली: मोदी सरकार 12 अगस्त 2026 को फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन (अमेंडमेंट) यानी FCRA संशोधन विधेयक संसद में पेश कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद लोकसभा में इस बिल को पेश कर सकते हैं। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलना प्रस्तावित है, ऐसे में सरकार की प्राथमिकता इस विधेयक को इसी सत्र में आगे बढ़ाने की बताई जा रही है।
नई दिल्ली: IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण को लेकर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित समारोह के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और छात्रों के खड़े होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। विवाद अब केवल समारोह की एक परंपरा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैज्ञानिक सोच, धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक प्रावधानों को लेकर बहस तेज हो गई है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ‘सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा’ के दूसरे वर्ष के अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान को देश की सेवा और सैनिकों के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने समय की पाबंदी और भरोसेमंद परिचालन के मामले में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। वर्ष 2026 में दिल्ली मेट्रो की 99.95 प्रतिशत ट्रेनें निर्धारित समय पर चलीं। खास बात यह है कि दिल्ली मेट्रो 59 सेकंड से अधिक की देरी को भी समय से पीछे मानती है। इतने सख्त मानक के बावजूद दिल्ली मेट्रो का प्रदर्शन दुनिया की कई प्रमुख मेट्रो सेवाओं से बेहतर बताया गया है।
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दंगों को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे सीएम योगी ने संभल और बरेली में हुए दंगों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और दंगा कराने की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
नई दिल्ली: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अलग अंदाज देखने को मिला। कांवड़ शिविर में पहुंचीं मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों का स्वागत किया, उनके पैर छुए और फूल बरसाकर सम्मान जताया। इस दौरान उन्होंने शिविर में भोजन व्यवस्था का जायजा भी लिया और कांवड़ियों के लिए तैयार की जा रही रोटियों पर खुद घी लगाया।
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद सायोनी घोष एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है। चर्चा है कि संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में सायोनी घोष को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, अभी तक उनकी मंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के बीच सियासी हलचल तेज है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार प्रभावित होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठकों ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे में चोरी और झपटमारी के करीब 390 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में कई अन्य चोरी की संपत्तियां और हथियार भी बरामद किए गए हैं।
प्रयागराज: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। केपी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को 21.05 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है। ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस की जांच में आरोप है कि वह साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराता था और इसके बदले प्रत्येक लेनदेन पर करीब दो प्रतिशत कमीशन लेता था।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीए के नए लोकसभा सांसदों के साथ आयोजित बैठक में उन्हें पिछले 90 दिनों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड सौंपा। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने, युवाओं से जुड़ने और जनसंपर्क को मजबूत करने का संदेश दिया।






















































