खेल जगत
सिमडेगा हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान बना चुके सिमडेगा में प्रथम स्वर्गीय पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जिले की हॉकी प्रतिभा, खेल के प्रति लोगों के जुनून और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।
गुमला झारखंड के गुमला जिले की बेटी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दीपिका भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा रहीं, जिसने एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चीन में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ने मलेशिया में खेले गए क्वालीफायर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। दीपिका के गुमला लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
WORLDCUP 2027: 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के टिकटों के लिए शुरू की गई बैलेट प्रक्रिया में महज 12 दिनों के भीतर 1.50 करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुताबिक, अब तक टिकटों के लिए कुल 15,083,752 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, 142 देशों के प्रशंसकों ने 4,423,417 बैलेट रजिस्ट्रेशन कराए हैं।
कुकड़ू सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू अंचल में आयोजित होने वाले दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रांची जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी।
रांची: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए ग्रुपों का विभाजन जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पिछला मुकाबला 3 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के रूप में खेला। अब टीम इंडिया की अगली चुनौती वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले अभिषेक आनंद ने अपनी मेहनत और जुनून से देश-विदेश में अलग पहचान बनाई है। IIT कानपुर से रसायन विज्ञान की पढ़ाई करने वाले अभिषेक अब जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए जापान पहुंचे अभिषेक ने क्रिकेट का साथ नहीं छोड़ा और क्लब क्रिकेट से होते हुए राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया।
ND Vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। उन्होंने महज 34 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।
Women's Asia Cup 2026 Final: महिला एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। खिताब के लिए भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।
नई दिल्ली: रविवार, 13 सितंबर क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम एक ही दिन में दो अलग-अलग मुकाबलों में मैदान पर नजर आएगी। एक तरफ भारतीय महिला टीम 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से खिताबी मुकाबला खेलेगी, तो दूसरी ओर पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी।
Sports News: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले भारतीय अंडर-19 टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। उम्र संबंधी फर्जीवाड़े (Age Fraud) के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं पाकिस्तान की नजर भारत को हराकर अंतिम-4 में पहुंचने पर होगी।
महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला अभी बाकी है और इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं। भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे।
नई दिल्ली: फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 39 वर्षीय मेसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद तकलीफदेह है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि राष्ट्रीय टीम से विदाई लेने का सही समय आ गया है।
FIH Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे चरण में भारतीय पुरुष और महिला टीमों के सामने अब बड़ी चुनौती है। दोनों टीमों का सामना नीदरलैंड्स से होगा। दोनों मुकाबले बेहद अहम हैं, क्योंकि दूसरे चरण के नतीजे सेमीफाइनल की दौड़ पर सीधा असर डालेंगे।
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: भारत ने बुधवार, 19 अगस्त को 2026 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के पूल-डी मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने 2021 और 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला था, लेकिन दोनों मौकों पर उसे क्रमशः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 2023-25 चक्र में टीम इंडिया फाइनल में जगह नहीं बना सकी। अब 2025-27 WTC चक्र में भारत के सामने फिर से फाइनल में पहुंचने की चुनौती है।
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo ने अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कैस्केस में एक निजी सिविल समारोह में शादी की। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ पहली तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी शादी की अंगूठियां नजर आ रही हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली टीम के लिए यह मुकाबला श्रीलंकाई परिस्थितियों को समझने और अंतिम संयोजन तय करने का अहम मौका होगा।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कथित तौर पर भारत-श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी वापसी में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती, इसलिए उन्हें पूरी तरह फिट होने तक आराम देने का फैसला किया गया है।
नई दिल्ली: इटली के दिग्गज फुटबॉलर और 1982 फीफा वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य फ्रेंको बारेसी का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
नई दिल्ली: 2026 दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने के फैसले पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में अभी सीखने के शुरुआती दौर में हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है और भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का चयन किया है, जिसमें उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है, जबकि फिनिशर रिंकू सिंह को बाहर रखा है।
मैड्रिड: फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद स्पेन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का राजधानी मैड्रिड में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। विश्व चैंपियन टीम के सम्मान में निकाली गई ओपन-टॉप बस विक्ट्री परेड में करीब 20 लाख प्रशंसक शामिल हुए।
FIFA World Cup 2026 Final: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को गोल्डन बूट की रेस में बड़ा झटका लगा है। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागकर टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी है।
ब्यूनस आयर्स : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से मिली 1-0 की हार के बावजूद अर्जेंटीना के फुटबॉल प्रशंसकों का अपनी टीम के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ। खिताबी मुकाबले के बाद अर्जेंटीना में प्रशंसकों ने अपनी टीम के पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन और रनर-अप रहने को लेकर जश्न मनाया। अर्जेंटीना इस मुकाबले में अपना खिताब बचाने से चूक गया। फाइनल में स्पेन ने अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के निर्णायक गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप अपने नाम किया।
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल आज रात 12:30 बजे अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। एक ओर लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा, वहीं स्पेन 2010 के बाद अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और अब तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं।
FIFA WORLD CUP 2026: स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, जबकि फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल के एक बयान ने दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। गिल ने कहा कि टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग टीम संयोजन (कॉम्बिनेशन) आजमा रहा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। हालिया मुकाबलों में टीम इंडिया के प्रदर्शन से फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ फुटबॉल नहीं, बल्कि इतिहास और भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि फीफा ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए इंग्लैंड और अर्जेंटीना—दोनों देशों के किसी भी रेफरी को नियुक्त नहीं करने का फैसला किया है।
फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां स्पेन ने अंतिम क्षणों में विजयी गोल दागकर जीत अपने नाम की।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया है।






















































