जामताड़ा जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन और विद्युत विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।