होली से पहले उत्पाद विभाग की कार्रवाई
सरायकेला खरसावाँ
होली महापर्व 2026 को लेकर जिले में विधि व्यवस्था
संधारण एवं अवैध मदिरा विक्रय और परोसने की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला
प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज
के नेतृत्व में 01 मार्च 2026 को
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के किनारे स्थित लाइन होटलों में सघन जांच अभियान चलाया गया।यह
अभियान संध्या 07:00 बजे से 10:00 बजे तक चलाया गया
जिसमें महेश होटल त्रिवेणी होटल शत्रुघ्न होटल
अनन्या होटल एवं गोल्डन लीफ होटल में
गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान महेश होटल एवं अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध
रूप से मदिरा परोसे जाने की पुष्टि हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों होटल
संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित मामलों में झारखंड उत्पाद
अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।उत्पाद
अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली पर्व के दौरान जिले
में अवैध मदिरा निर्माण भंडारण
परिवहन एवं परोसने के विरुद्ध निरंतर
सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी सूरत में
नरमी नहीं बरती जाएगी।















