गुमला केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति, झारखंड के आह्वान पर ओबीसी अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार की शाम गुमला जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग मशाल लेकर सड़क पर उतरे और ओबीसी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की।