लखीसराय अशोक धाम हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता, जिला प्रशासन ने सौंपे चेक
लखीसराय:
बिहार के लखीसराय
स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक
धाम) में सावन की तीसरी सोमवारी को हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला
प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए त्वरित कदम उठाया है। भगदड़ की घटना में
जान गंवाने वाली सात महिला श्रद्धालुओं के परिजनों को राज्य
सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस आर्थिक मदद से हादसे में अपने
परिजनों को खो चुके परिवारों को मुश्किल समय में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित
परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की पहल की। लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र
कुमार ने समाहरणालय में मृत श्रद्धालुओं के परिजनों से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने शोकाकुल परिवारों से
बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की ओर से जारी
चार-चार लाख रुपये के
सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान प्रशासन की ओर से
परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा
है और जरूरत के मुताबिक हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी
सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से यह दर्दनाक हादसा
हुआ था। घटना में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर
दौड़ गई। घटना के बाद प्रशासन की ओर से राहत और
व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाए गए। अब मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
उपलब्ध कराई गई है। सहायता राशि वितरण के दौरान प्रशासनिक
अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम
में भाजपा
जिलाध्यक्ष दीपक कुमार समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवारों के
प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मौके
पर मौजूद लोगों ने दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और
शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।जिलाधिकारी
ने परिजनों को सौंपे सहायता राशि के चेक
हादसे
में सात महिला श्रद्धालुओं की गई जान
अधिकारियों
और जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना















