JAGGANATH YATRA 2026: भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा इस वर्ष 16 जुलाई 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस पावन अवसर पर भक्त अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर महाप्रभु का आशीर्वाद साझा करते हैं। यदि आप भी इस शुभ अवसर पर अपने करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

संस्कृत प्रार्थना

अथ श्री जगन्नाथ प्रणामः

नीलाचलनिवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्रसुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः॥

जगदानन्दकन्दाय प्रणतार्तहराय च।
नीलाचलनिवासाय जगन्नाथाय ते नमः॥

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 शुभकामना संदेश

1.
महाप्रभु श्री जगन्नाथ की असीम कृपा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और वैभव लेकर आए।
रथ यात्रा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

2.
भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा से आपके जीवन में खुशियां, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
जय जगन्नाथ!

3.
रथ यात्रा का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शांति का संचार करे।
आपको एवं आपके परिवार को जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं।

4.
चंदन की खुशबू, श्रद्धा का श्रृंगार,
महाप्रभु का आशीर्वाद और अपनों का प्यार।
आपका जीवन खुशियों से भर जाए,
रथ यात्रा का यह पावन पर्व मंगलमय हो।

5.
सुभद्रा और बलभद्र के संग महाप्रभु जगन्नाथ आपके घर पधारें,
आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाए।
जय जगन्नाथ!

6.
हे प्रभु जगन्नाथ,
थाम लो मेरा हाथ,
धर्म और कर्म के हर पथ पर
आप ही मेरे सारथी बनकर साथ रहें।
रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।

रथ यात्रा का आध्यात्मिक महत्व

मान्यता है कि रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। यह यात्रा प्रेम, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देती है। इस पावन अवसर पर भगवान के रथ का दर्शन और रस्सी खींचना अत्यंत शुभ माना जाता है।