यूपी टीचर भर्ती 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति
उत्तर
प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने
आई है। आदित्यनाथ योगी सरकार जल्द ही 20
हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। उत्तर प्रदेश
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई
है। जानकारी के मुताबिक राज्य के नगरीय परिषदीय स्कूलों में 11
508 सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 10 000 अनुदेशकों
की नियुक्ति की तैयारी भी चल रही है। लंबे समय बाद बेसिक शिक्षा विभाग सीधी भर्ती
करने जा रहा है जिससे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी 75
जिलों से रिक्त पदों का विवरण आयोग को भेज दिया गया है। अब जल्द ही
भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर आवेदन शुरू किए जा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य
शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था को
मजबूत बनाना है। सूत्रों
के अनुसार छात्रों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में और भी नई भर्तियां निकाली जा
सकती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने
के संकेत दिए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज करने की सलाह दी जा रही
है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग
की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे
समय समय पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। आवेदन प्रक्रिया योग्यता चयन
प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।














