देवघर राज्यपाल बाबा धाम दौरा
देवघर कर्नाटक
के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत सोमवार को अपने
परिवार के साथ देवघर स्थित विश्व
प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा
बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।राज्यपाल के दौरे के दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी उनके साथ मौजूद
रहे। मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से राज्यपाल
एवं उनके परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।राज्यपाल को प्रशासन की
निगरानी में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचाया गया जहां वैदिक मंत्रोच्चार
के साथ पूजा संपन्न कराई गई। उनके परिवार के सदस्यों ने भी श्रद्धाभाव से बाबा
बैद्यनाथ के दर्शन कर पूजा
अर्चना की।वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने भी बाबा बैद्यनाथ
मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और
आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस बल
पूरे दौरे के दौरान मुस्तैद नजर आए।














