पलामू हुरलौंग दुकान अगलगी
पलामू जिले
के पांकी प्रखंड अंतर्गत हुरलौंग
गांव में रविवार देर रात एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आई है। अज्ञात
लोगों द्वारा दीपक वर्मा की दुकान में आग लगा दिए
जाने से दुकान में रखा नगद और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो
गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।भुक्तभोगी दीपक
वर्मा ने बताया कि दुकान के बगल में ही उनका कमरा है जहां पूरा परिवार
रहता है। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद सभी लोग सो गए थे। देर रात अचानक नींद
खुली तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी। किसी तरह परिवार के लोग बाहर निकलकर
अपनी जान बचाने में सफल रहे।अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा फ्रिज मिक्सी मोबाइल टेबल पंखा स्टेबलाइजर चौकी होम थियेटर गहने और करीब 30 हजार रुपये नगद जलकर पूरी तरह नष्ट
हो गए। पीड़ित के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।घटना को लेकर
दीपक वर्मा ने पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर
न्याय की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 17 मई 2026 को दिन करीब दो बजे सनबिहारी भुइयां कैल भुइयां और नरेश भुइयां के साथ किसी बात को
लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें परिवार समेत जिंदा जलाने की
धमकी दी गई थी।दीपक वर्मा ने आशंका जताई है कि उक्त लोगों ने ही दुकान में आग लगाई
है। उनका कहना है कि परिवार को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया
गया।इधर पांकी थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि आवेदन
प्राप्त हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा
किया जाएगा। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।














