वडोदरा इंडिगो फ्लाइट बिजली गुल यात्री हंगामा
इंडिगो
की एक फ्लाइट में वडोदरा एयरपोर्ट पर बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी
का सामना करना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 657 टेकऑफ से ठीक पहले अचानक पावर फेल होने
के कारण करीब आधे घंटे तक पूरी तरह ठप रही। जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 9 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पर
हुई। अचानक विमान की बिजली गुल होने से एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी बंद हो गया जिससे विमान के अंदर बैठे यात्रियों को
घुटन और बेचैनी का सामना करना पड़ा। बंद विमान में छोटे बच्चों बुजुर्गों और अन्य
यात्रियों को उमस और वेंटिलेशन की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों में घबराहट फैल गई और कई लोगों ने एयरलाइन प्रबंधन के
खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर तुरंत कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से यात्रियों का
गुस्सा बढ़ गया। कई यात्रियों ने विमान के अंदर ही क्रू मेंबर्स के सामने हंगामा
किया और इंडिगो प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। करीब आधे घंटे की तकनीकी मशक्कत के बाद
रात 9 बजे विमान की पावर सप्लाई बहाल की गई।
इसके बाद फ्लाइट ने सुरक्षित तरीके से उड़ान भरी। फिलहाल एयरलाइन की ओर से तकनीकी
खराबी के कारणों को लेकर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।














