आईएचएम रांची सम्मान
रांची झारखंड के लिए गर्व की खबर है। पर्यटन
विभाग झारखंड
सरकार द्वारा संचालित होटल प्रबंधन संस्थान
आईएचएम रांची ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
हासिल करते हुए सीएसआर रैंकिंग सर्वे 2026
में टॉप होटल मैनेजमेंट गवर्नमेंट
इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुरस्कार अपने नाम किया है।संस्थान को
यह सम्मान उत्कृष्ट प्लेसमेंट
आधुनिक
इंफ्रास्ट्रक्चर अनुभवी फैकल्टी गुणवत्तापूर्ण
प्रशिक्षण उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली और शिक्षा
क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है।आईएचएम
रांची झारखंड का एकमात्र सरकारी होटल प्रबंधन संस्थान है जहां हॉस्पिटैलिटी
एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में स्नातक एवं अल्पकालिक पाठ्यक्रम संचालित
किए जाते हैं। संस्थान अपने विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित होटल एवं सेवा
क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी जाना जाता है।संस्थान ने
पिछले वर्षों में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2023,
2024 और
2025 में सीएसआर टॉप होटल मैनेजमेंट अवार्ड प्राप्त करने के साथ साथ इंडिया टुडे रैंकिंग सर्वे 2024
और
2025 में इसे सर्वश्रेष्ठ उभरते कॉलेज का दर्जा मिला। वहीं जीएचआरडीसी
रैंकिंग सर्वे 2025 में इसे पूर्वी और मध्य भारत के श्रेष्ठ
सरकारी होटल प्रबंधन संस्थानों में शामिल किया गया।आईएचएम रांची ने झारखंडी
पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई है। इसके लिए संस्थान को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022
और
2023 में मान्यता भी मिली है।संस्थान के
प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि
यह सम्मान पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में संस्थान शिक्षा प्रशिक्षण एवं
प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।














