योगी आदित्यनाथ नमाज सड़क बयान
योगी
आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें
आवागमन के लिए होती हैं उन्हें
बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। सीएम योगी ने कहा लोग मुझसे पूछते हैं
कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती मैं
कहता हूं कतई नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं कोई
चौराहे पर तमाशा नहीं बना सकता। जहां स्थल हो वहीं
जाकर नमाज पढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नमाजियों की संख्या अधिक है तो वे
शिफ्ट में नमाज पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा हमने कहा शिफ्ट में कर लो। नमाज पढ़नी
आवश्यक है आप
शिफ्ट में पढ़िए हम उसे रोकेंगे नहीं लेकिन सड़क पर नहीं। सीएम
योगी ने कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का नियम सबके लिए समान है।
उन्होंने कहा कि सड़क आम नागरिक मरीज कर्मचारी व्यापारी और कामगारों के लिए होती है इसलिए उसे बाधित नहीं
होने दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा प्यार से मानेंगे तो ठीक बात है नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे।
हमारा काम संवाद बनाना है। संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो। मुख्यमंत्री
के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बकरीद से पहले राज्य
में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क है।














