पतरातु तालाटांड़ में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, विधायक ममता देवी ने किया उद्घाटन
रामगढ़: जिले के पतरातु प्रखंड अंतर्गत
तालाटांड़ में रविवार को एक नए मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन रामगढ़
विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता देवी ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में अस्पताल प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद
रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ममता देवी का
बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.
अविनाश कुमार, याकूब
राय, सुजीत
पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के मौके पर विधायक ममता देवी ने
कहा कि पतरातु और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अस्पताल एक बड़ी सौगात है।
अब स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची या अन्य शहरों की ओर नहीं भागना
पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आधुनिक
चिकित्सा सुविधाओं के साथ आपातकालीन (इमरजेंसी) उपचार की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी,
जिससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल
सकेगा। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.
अविनाश कुमार ने बताया कि अस्पताल में रांची के
अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां मरीजों के लिए
ऑपरेशन, एक्स-रे, ईसीजी, पैथोलॉजी जांच समेत विभिन्न प्रकार की
आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इलाज के
दौरान गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं
विकसित की गई हैं, ताकि
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सके। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आधुनिक
स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे पतरातु और आसपास के इलाकों के
लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य
सुविधा
रांची के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का रखा
जाएगा विशेष ध्यान














