झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय 19 जून तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड
में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा
है। राज्य के कई जिलों में बारिश गर्जन
और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 19 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग
ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की
है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में बढ़ी नमी और मानसूनी
गतिविधियों के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ
वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी
आने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची
जिले के कांके क्षेत्र में सर्वाधिक 86.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं
राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 40.4
डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई
क्षेत्रों में बादल छाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से उमस और चिपचिपी
गर्मी का असर बना हुआ है। नमी बढ़ने के कारण लोगों को असहज मौसम का सामना करना पड़
रहा है। राजधानी रांची में सोमवार सुबह मौसम साफ
रहा, लेकिन दोपहर बाद
आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के
अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि: विशेष रूप से किसानों ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और खुले
स्थानों में काम करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।कांके में सबसे अधिक बारिश
उमस से लोग परेशान
मौसम विभाग की सलाह














