रामगढ़ जिले के बरका सयाल क्षेत्र स्थित उरीमारी बिरसा पीओ कार्यालय में बिरसा परियोजना प्रबंधन और जनता मजदूर संघ के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों विस्थापितों और उद्योग हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में जनता मजदूर संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य निशी पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके आगमन पर यूनियन सदस्यों और सीसीएल प्रबंधन की ओर से बुके देकर स्वागत किया गया।बैठक के दौरान जनता मजदूर संघ ने प्रबंधन को राष्ट्रहित उद्योग हित मजदूर हित और विस्थापितों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की सलाह दी। इस पर सीसीएल प्रबंधन ने भी अपनी सहमति जताई और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।बैठक में परियोजना पदाधिकारी मनोज पांडे कार्मिक प्रबंधक विकास रंजन कार्मिक प्रबंधक सौम्या जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सह CCL वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष चमन मुंडा क्षेत्रीय सचिव दशरथ कुर्मी सहित यूनियन और प्रबंधन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में मजदूरों और विस्थापित परिवारों के हितों को लेकर बेहतर समन्वय और सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया गया।