जामताड़ा कर्माटांड़ प्रखंड के अलगचुआ मोड़ पर अब स्थानीय लोगों को अंधेरे की समस्या से राहत मिलने लगी है। क्षेत्र के युवा नेता विक्की मंडल ने अपने निजी खर्च से यहां हाईमास्ट लाइट लगवाकर लोगों को बड़ी सुविधा दी है। इस पहल के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में खुशी का माहौल है।बताया जाता है कि अलगचुआ मोड़ क्षेत्र का एक व्यस्त मार्ग है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता था जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां रोशनी की व्यवस्था की मांग कर रहे थे।इसी समस्या को देखते हुए युवा नेता विक्की मंडल ने अपने स्तर पर पहल करते हुए निजी खर्च से हाईमास्ट लाइट लगवाई। लाइट शुरू होने के बाद पूरा क्षेत्र रोशन हो गया है जिससे राहगीरों दुकानदारों और ग्रामीणों को राहत मिली है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अब रात के समय आवाजाही सुरक्षित होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को जनता की जरूरतों को समझकर इसी तरह आगे आना चाहिए।वहीं विक्की मंडल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी वे समाजहित के कार्य करते रहेंगे।