देवघर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर देवघर स्थित एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ पटना मंडल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार झा ने किया।धरना कार्यक्रम में देवघर और आसपास की शाखाओं से 100 से अधिक बैंक कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।धरने को संबोधित करते हुए मुन्ना कुमार झा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और अब इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में मैसेंजर एवं आर्म्ड गार्ड की भर्ती पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति पेंशन प्रावधानों में सुधार इंटर सर्किल ट्रांसफर सुविधा आउटसोर्सिंग एवं मिस सेलिंग पर रोक HRMS समस्याओं का समाधान, करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा, बेहतर मेडिकल रीइम्बर्समेंट तथा वर्कमेन एम्प्लॉयी डायरेक्टर और PF ट्रस्टी नॉमिनी की नियुक्ति की मांग उठाई।धरना के दौरान कर्मचारियों ने अनुशासित तरीके से अपनी बात रखी और 25 एवं 26 मई को प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।