नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में फरार प्रधानाध्यापक पर शिकंजा, दोनों ठिकानों पर इश्तहार
केतार: नाबालिग युवती से कथित छेड़छाड़ और यौन
उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे शिक्षक सुनील कुमार पांडेय के खिलाफ पुलिस ने
कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी की
गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उसके स्थायी और वर्तमान दोनों ठिकानों पर
इश्तहार चस्पा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील कुमार
पांडेय, पिता स्व. जय नंदन
पांडेय का स्थायी पता ग्राम शिवपुर, थाना कांडी, जिला गढ़वा बताया गया है,
जबकि उसका वर्तमान पता साहिजना,
थाना एवं जिला गढ़वा है। केतार पुलिस ने
दोनों स्थानों पर पहुंचकर न्यायालय के निर्देश के तहत इश्तहार चस्पा किया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग युवती से कथित
छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 जून 2026 को केतार थाना कांड संख्या 35/26
दर्ज किया गया था। घटना के समय सुनील
कुमार पांडेय केतार थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय ताली में प्रभारी
प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मामले में न्यायालय की ओर से आरोपी के
खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका
है। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने अब उसके दोनों ठिकानों पर
इश्तहार चस्पा किया है। केतार थाना प्रभारी अरुण
कुमार रवानी ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इश्तहार
चस्पा होने के बाद फरार आरोपी पर पुलिस और कानूनी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई अनुसंधान और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रही
है।28 जून को दर्ज हुआ था मामला
गिरफ्तारी
के लिए छापेमारी जारी














