भुरकुंडा की अंचल यादव बनीं मिस झारखंड 2026, छठ थीम पर प्रस्तुति से जीता खिताब
रामगढ़: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सेंट्रल सौंदा
की रहने वाली अंचल यादव ने अपनी प्रतिभा और
सांस्कृतिक प्रस्तुति से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जवाहिर यादव की पुत्री
अंचल यादव ने बॉबी एंटरटेनमेंट रांची के ग्रैंड फिनाले
सीजन-4 में
प्रथम स्थान हासिल कर ‘मिस झारखंड 2026’ का खिताब अपने नाम किया। अंचल ने प्रतियोगिता में छठ
महापर्व की पारंपरिक थीम पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत
लिया। उनकी इस उपलब्धि के बाद भुरकुंडा, सेंट्रल सौंदा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। अंचल यादव वर्तमान में M.Com की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले फरवरी महीने में
उन्होंने ‘मिस ग्लैमर’ का खिताब अपने नाम किया था। अब उन्होंने
‘मिस झारखंड 2026’
का खिताब जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक
और बड़ी कामयाबी जोड़ ली है। अंचल का अगला लक्ष्य ‘मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान हासिल करना है। उनका
कहना है कि वे लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने इस सपने को पूरा करने की
दिशा में आगे बढ़ेंगी। अंचल की मां नीलम देवी ने बेटी की सफलता पर
खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता
को अपनी बेटियों को पूरे मन से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी से
कम नहीं हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें परिवार का सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर देने की
है। सही समर्थन मिलने पर बेटियां अपने लक्ष्य को हासिल कर परिवार और समाज का नाम
रोशन कर सकती हैं। अंचल
यादव की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि रामगढ़ और भुरकुंडा कोयलांचल में भी खुशी का माहौल
है। लोगों को अब अंचल से राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।फरवरी
में जीता था ‘मिस
ग्लैमर’ का
खिताब
मां
बोलीं- बेटी पर गर्व है














