हजारीबाग में क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, ओवरऑल चैंपियन बनी हजारीबाग टीम
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के पदमा
फायरिंग रेंज में आयोजित क्षेत्रीय शूटिंग
प्रतियोगिता का शुक्रवार, 7 अगस्त
2026 को समापन हो गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 अगस्त
को हुआ था। समापन समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर
अंजनी झा, हजारीबाग
के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) हजारीबाग
समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हजारीबाग,
रामगढ़, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा की टीमों ने हिस्सा
लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग की टीम ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम
किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न शूटिंग
स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। हजारीबाग टीम की
इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। पिस्टल स्पर्धा में बरही के अनुमंडल
पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर ने शानदार प्रदर्शन
करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। समापन
समारोह में अधिकारियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का
उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के माध्यम से
पुलिसकर्मियों में निशानेबाजी कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया
गया।पांच
जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा
पिस्टल
स्पर्धा में राधा प्रेम किशोर को स्वर्ण














