जामताड़ा में 8-9 अगस्त को विशेष मतदाता शिविर, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का मौका
जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष
गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जामताड़ा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 और 9 अगस्त को विशेष मतदाता शिविर लगाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र नागरिकों से
इन शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उपायुक्त के अनुसार दोनों दिन सुबह
10 बजे
से शाम 4 बजे
तक विशेष
शिविर आयोजित होंगे। शिविर में नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण,
एक ही परिवार के सदस्यों के नाम एक ही
मतदान केंद्र पर दर्ज कराने तथा दावा-आपत्ति से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा
और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। जो भारतीय नागरिक 1
अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या जिनका नाम अभी तक
मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6
और आवश्यक घोषणा पत्र भरकर अपने बीएलओ के
पास जमा कर सकते हैं। वहीं, यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम
अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या किसी सदस्य को घर से दूर मतदान केंद्र
आवंटित किया गया है, तो फॉर्म-8
के जरिए नाम स्थानांतरित कराने के लिए
आवेदन किया जा सकता है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह
प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। उन्होंने
सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष शिविर में पहुंचकर अपने मतदाता संबंधी
कार्य समय पर पूरा करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी
भागीदारी निभाएं। मतदाता
सूची से संबंधित सुविधाएं ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। पात्र नागरिक ECINET App और voters.eci.gov.in
के माध्यम से भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी
कर सकते हैं।सुबह
10 से
शाम 4 बजे
तक लगेगा शिविर
18 साल की उम्र पूरी करने वालों के लिए भी
मौका
ऑनलाइन
भी कर सकते हैं आवेदन














