कपाली ओपी विवाद दिनकर कच्छप दुष्कर्म आरोप गिरफ्तारी जमशेदपुर मामला जांच मांग
जमशेदपुर चांडिल कपाली
ओपी से जुड़े चर्चित प्रकरण में नया मोड़ तब सामने आया जब आदिवासी नेता दिनकर
कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी
सार्वजनिक हुई। उपलब्ध एफआईआर और पुलिस अभिलेखों के अनुसार दिनकर कच्छप पर केवल
कानून-व्यवस्था भंग करने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मामले ही नहीं बल्कि एक महिला
द्वारा दर्ज कराया गया बलात्कार का गंभीर आरोप भी शामिल है। बिरसानगर थाना
कांड संख्या 21/2024 के अनुसार एक महिला ने
आरोप लगाया था कि दिनकर कच्छप ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया और
बाद में विवाह से इनकार कर दिया। इस शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में
प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी दिनकर
कच्छप की कपाली ओपी क्षेत्र में हुए चर्चित विरोध प्रकरण में भी सक्रिय भूमिका रही
थी जहां तत्कालीन ओपी प्रभारी एएसआई और महिला आरक्षी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन
में वे सामने आए थे। अब उनकी
गिरफ्तारी और पुराने मामलों के सामने आने के बाद पूरे प्रकरण को लेकर नई बहस शुरू
हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद व्यक्ति की
पृष्ठभूमि की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक थी। लोगों के बीच
यह सवाल उठ रहा है कि कपाली ओपी प्रकरण में सभी पहलुओं और शिकायतकर्ताओं की
पृष्ठभूमि का समुचित परीक्षण हुआ था या नहीं। क्षेत्र के कई
लोगों ने मांग की है कि तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी एएसआई और महिला
आरक्षी से जुड़े पूरे मामले की पुनः निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि सभी तथ्य स्पष्ट हो सकें और किसी भी पक्ष के साथ
अन्याय न हो। फिलहाल यह
मामला जमशेदपुर और चांडिल क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।














