महेशबाथान में बीजेपी को बड़ा झटका मंडल उपाध्यक्ष सोमेन घोष समेत कई कार्यकर्ता झामुमो में शामिल
दुमका जिले के
रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत महेशबाथान हटिया परिसर में आयोजित बैठक के दौरान भारतीय
जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा।
BJP
रानीश्वर मंडल के उपाध्यक्ष सोमेन घोष समेत दर्जनों
कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। झामुमो में
शामिल होने का कार्यक्रम दुमका सांसद नलिन सोरेन और शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार
सोरेन की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ता और
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पार्टी छोड़ने
वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड के जल जंगल और जमीन
की लड़ाई झामुमो लगातार लड़ रही है जबकि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई। मंडल
उपाध्यक्ष रहे सोमेन घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही
जनकल्याणकारी योजनाओं और आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा की नीति से प्रभावित होकर
उन्होंने झामुमो का दामन थामा है। इस मौके पर
सांसद नलिन सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की जनता अब समझ चुकी
है कि राज्य के हितों और स्थानीय लोगों की आवाज को झामुमो ही मजबूती से उठाती है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में और भी लोग झामुमो से जुड़ेंगे। राजनीतिक
जानकारों का मानना है कि रानीश्वर और शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भाजपा के मंडल स्तर
के पदाधिकारी का पार्टी छोड़ना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा
रहा है। इससे क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। कार्यक्रम के
दौरान झामुमो नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का
संकल्प लिया।














