बीएनएस धारा 303 चोरी कांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार गिद्दी पुलिस ने भेजा जेल
रामगढ़ जिले के
सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 के तहत दर्ज चोरी कांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को
गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी गिद्दी थाना प्रभारी
मो. इकबाल हुसैन ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। थाना प्रभारी
ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मामले के नामजद
अभियुक्त दीपक रवानी और सागर तिर्की को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी दीपक
रवानी पिता श्रीराम परसोतिया बस्ती जिला रामगढ़ का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी सागर तिर्की पिता सनी
तिर्की आरकंटा 11 नंबर कॉलोनी थाना मांडू
(कुज्जू) जिला रामगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के
अनुसार दोनों आरोपी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना और
तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।














