देवघर के केकेएन क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक्सरसाइज कर रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है जो मूल रूप से पानीपत का रहने वाला था और देवघर के कुंडा स्थित एक निजी अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहकर निजी कंपनी में काम करता था।बताया जा रहा है कि अभिषेक रोज की तरह सुबह केकेएन स्टेडियम में दौड़ने और एक्सरसाइज करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी तुरंत स्टेडियम पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद लोगों में शोक का माहौल है।