गिरिडीह मंत्री सुदिव्य सोनू पीड़ित परिवार से मिले
गिरिडीह के खनडीहा
गांव निवासी मृतक दिलीप दास के परिजनों से शुक्रवार को गिरिडीह विधायक सह झारखंड
सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की। हाल ही में सीसीएल गिरिडीह
कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर हुए विवाद और झड़प के दौरान 25 वर्षीय दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद इलाके में
तनाव का माहौल बन गया था।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात
कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान
उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी परिजनों को सौंपी।मंत्री ने कहा कि घटना
में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय
दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों
को निर्देश दिया कि परिवार को सरकारी सहायता और आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई
जाएं।सुदिव्य सोनू ने कहा कि इस दुखद घटना को राजनीति से जोड़ने के बजाय मानवता के
आधार पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने
की अपील भी की।














