गिरिडीह में हीरोडीह जमीन कब्जा विवाद
गिरिडीह जिले के
हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरैता मोड़ के पास जमीन कब्जाने को लेकर बड़ा विवाद
सामने आया है। रैयतदारों ने आरोप लगाया है कि भू माफियाओं द्वारा जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा
रही है।जानकारी के अनुसार विवादित जमीन आशीष कुमार भदानी समेत
अन्य रैयतदारों की बताई जा रही है जिनके नाम से केवाला और डीड मौजूद होने
का दावा किया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर कुछ लोग जमीन पर अवैध निर्माण कर
कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।रैयतदारों ने आरोप लगाया है कि लखन यादव समेत
अन्य लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह कार्रवाई की जा रही है।पीड़ितों
के अनुसार जब
उन्होंने जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद
रैयतदारों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।रैयतदारों का आरोप है कि
उन्होंने पहले भी पुलिस को मामले की जानकारी दी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप
लगाया गया कि भू माफिया खुलेआम गरीब और असहाय लोगों की
जमीन कब्जा कर रहे हैं और विरोध करने वालों के साथ मारपीट की जा रही है।फिलहाल
मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।














