रामगढ़ जिले के भुरकुंडा कोलियरी क्षेत्र स्थित संगम खदान में आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ रैयत विस्थापित मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए काम पूरी तरह बंद करा दिया।गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सीसीएल प्रबंधन और आर ए माइनिंग कंपनी द्वारा विधि-विधान के साथ खदान में कार्य का शुभारंभ किया गया था। लेकिन ग्रामीणों और विस्थापित रैयतों ने आरोप लगाया कि उनसे बिना बातचीत किए खदान चालू कर दी गई।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना तक नहीं दी गई और न ही उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।रैयत विस्थापित मोर्चा के लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर बातचीत नहीं होती और समाधान नहीं निकलता तब तक खदान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में स्थानीय लोगों को नौकरी उचित मुआवजा और विस्थापित परिवारों का पुनर्वास शामिल है।विरोध प्रदर्शन में रंजित बेसरा शंकर मांझी शन्नी बेसरा बिरेंद्र मांझी बिहारी मांझी समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।मौके पर सीसीएल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे।