देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा एवं परिचायक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागीय कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निष्पक्ष और ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।बीडीओ ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने कार्यालय अनुशासन बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता होगी।बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल यादव सुभाष चंद्र रॉय, दिलीप किस्कू सुशांत नंदन मोहित कुमार मुखिया संघ अध्यक्ष नौशाद हक गोलक बिहारी यादव मकबूल अंसारी नीतू कुमारी सहित कई अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।