सरायकेला में अमलगम कंपनी गेट पर विस्थापितों का धरना
सरायकेला जिले के
कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित अमलगम कंपनी के मुख्य गेट पर गुरुवार सुबह से
विस्थापित कालिंदी परिवारों ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर
दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2003
में कंपनी को उनकी जमीन दी गई थी। उस
समय प्रभावित परिवारों को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी सभी परिवारों
को स्थायी नौकरी नहीं मिल सकी।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे वर्षों से
रोजगार की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।धरना
दे रहे परिवारों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार कंपनी प्रबंधन के साथ
वार्ता की गई और जिला प्रशासन को भी लिखित शिकायत सौंपी गई लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।प्रदर्शनकारियों
ने कहा कि या तो कंपनी उनकी जमीन वापस करे या सभी प्रभावित परिवारों को रोजगार दे।सुबह
से जारी गेट जाम के कारण कंपनी के प्रवेश और निकास पर असर पड़ा है। मौके पर
कांड्रा थाना पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर रख रही है।प्रदर्शनकारियों ने
चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए अधिकारी
नहीं पहुंचते, तब
तक आंदोलन जारी रहेगा।फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं
आया है।














